एक दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए | पानी की कमी से होने वाली बीमारियां

आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे पानी की अहमियत हमारे शरीर के लिए और इस पृथ्वी के लिए क्या है हमें एक दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए,पानी की कमी से क्या समस्याएं होती है हमारे शरीर में पानी की कमी है इसके लक्षण क्या है पानी से जुड़ी और भी बातों पर इस आर्टिकल में विस्तार से चर्चा करेंगे तो  आइए शुरू करते हैं।

कितने लीटर पानी प्रतिदिन पीना चाहिए
एक दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए

मानव शरीर में पानी की मात्रा –

हमारे शरीर का 65% हिस्सा पानी से बना है। यानी अगर किसी के शरीर का वजन 100 किलो है तो उसमें से 65 किलो पानी है। सोचने वाली बात है ना और अगर इतना पानी ना हो तो क्या होगा। आइए आज इस विषय पर विस्तार से चर्चा करते हैं-

आज की इस सेहत  की चर्चा में हम पानी के बारे में ही बात करेंगे जब कोई रोता है तो उसे पानी पिलाया जाता है। सोचा है कभी ऐसा क्यों करते हैं. जब कोई बेहोश होके चक्कर खाकर गिर जाता है तब भी उसे पानी पिलाया जाता है।

कोई ज्यादा गुस्सा करता है तब भी हम कहते हैं कि भाई ठंड रखो थोड़ा पानी पि लिजिए। क्यों???? चलिए आज इस क्यों के जवाब का उत्तर जानने की कोशिश करते हैं।

हमारी धरती पर इतना पानी है कि इसे नीला ग्रह कहा जाता है। नदियों में, समुद्र में झरणों में और यहां तक कि जहां पानी नहीं दिखाई देता वहां भी पानी होता है जैसे इसानों मे, लेकिन सभी में इसकी मात्रा अलग-अलग होती है।

एक व्यस्क इंसान के शरीर में पानी की मात्रा 65 परसेंट होती है और बच्चों में 80 परसेंट तक। जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है हमारे शरीर में पानी की मात्रा कम होती जाती है। बुजुर्गों के शरीर में सिर्फ 50% पानी होता है।

यानी कि सभी इंसान लगभग 45 परसेंट पानी लेकर घूमते हैं। शरीर में पानी की जरूरत बहुत अहम  होती है।खून में इरेथ्रोसाइट्स से नाम की कोशिकाएं होती है। ये कोशिकाएँ पानी की कमी से सिकुड कर मर जाती है।

इसी प्रकार अगर हमारी मांसपेशियों को पानी नहीं मिलेगा तो वह भी 70 फ़ीसदी तक सिकुड़ सकती है।और कुछ ऐसा ही हमारे मस्तिष्क के साथ भी होता है क्योंकि मस्तिष्क भी 70 फ़ीसदी पानी से बना है।

कमाल की बात है ना हमारे दिमाग का 70 फ़ीसदी हिस्सा पानी से बना है और धरती का भी 70 फ़ीसदी हिस्सा पानी है।

पृथ्वी पर पानी की क्या अहमियत है और इसकी कमी से क्या-क्या होता है यह तो आप सभी जानते हैं। लेकिन हमारे शरीर में पानी की कमी से क्या-क्या होता है इसके बारे में आपको मैं बताऊंगा।

ऊपर जो भी प्रोसेस आपको बताएं जो पानी की उपस्थिति के कारण होते हैं । अगर इनको पानी नहीं मिलेगा तो हमारे शरीर में क्या क्या लक्षण देखने को मिलते हैं आइए इनके बारे में चर्चा करते हैं।

पानी कमी के लक्षण की पहचान –

  • सिर दर्द
  • मुंह सुखना
  • सांस की बदबू
  • कब्ज
  • बाल झडना
  • नाख़ून टूटना
  • चिडचिडा स्वभाव आदि।

सबसे पहले पानी की कमी से सर दर्द होना शुरू हो जाता है और जब सर दर्द होता है तो लोग चाय या कॉफी पीने लगते हैं या कोई टेबलेट खा लेते हैं। जबकि चाय या कॉफी हमें डीहाइड्रेट करते हैं और हमें जरूरत होती है हाइड्रेशन की।

एक दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए-

रिसर्च के मुताबिक मनुष्य शरीर को 20 किलो वजन पर 1 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। इसी प्रकार यदि आपका वजन 80 किलो है तो आपको दिन भर में 4 लीटर पानी पीना चाहिए।

ज्यादातर लोग ऐसा नहीं करते और इसके कारण हमें सर दर्द होता है। मुंह सूखने लगता है, सांस की बदबू आती है, कब्ज की शिकायत होने लगती है, नाखून टूटने लगते हैं। इसके अलावा आपको थकान महसूस होने लगती है अब चिड़चिड़ा महसूस करते हैं।

इसका सरल सा उदाहरण जब कोई छोटा बच्चा गुस्सा होता है तो उसे आप पानी पिला दीजिए लेकिन हम ऐसा नहीं करते उसको टॉफी दे देते हैं। जिससे उसके शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है और उसका गुस्सा और खूंखार हो जाता है ऐसा नहीं करना चाहिए।

जितना हमें लगता है हमारे शरीर के लिए पानी उससे कई ज्यादा अहमियत रखता है। पानी के माध्यम से न्यूट्रिएंट्स और ऑक्सीजन हमारे शरीर की सभी कोशिकाओं तक पहुंचते हैं।

खून का 55% भाग पानी होता है-

खून का अहम हिस्सा जिसे प्लाज्मा कहते हैं वह मुख्य रूप से पानी का ही बना होता है,खून में लगभग 55 फ़ीसदी सा प्लाज्मा होता है। और बाकी रेड ब्लड सेल्स,सफेद रक्त कोशिकाएं (जिन्हें वाइट ब्लड सेल्स कहते हैं) एवं प्लेटलेट्स का बना होता है।

पानी की कमी से होने वाली परेशानियॉं-

  1. थकान महसुस करना
  2. इम्युन सिस्टम कमजोर
  3. शरीर की सफाई मे बांधा
  4. पोषक तत्वों के अवशोषण मे कमी
  5. मांसपेशियों का सिकुड़ना
  6. पानी में घुलनशील तत्व के अवशोषण में बांधा
  7. तापमान में वृद्धि
  8. मोटापा

पानी की कमी से हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है।इसके अलावा पानी हमारे शरीर से गंदगी साफ करने के काम आता है। इसकी मदद से हमारे ऑर्गन शरीर की सफाई करते रहते हैं।जैसे किडनी पानी की मदद से खून में से गैर जरूरी तत्वों को बाहर करती है। और बाकी आर्गन इसी तरह अपनी सफाई करते हैं। इसलिए पानी पीते रहना चाहिए।

खाने के द्वारा मिलने वाले जरूरी पोषक तत्व को सोखने के लिए भी पानी की जरूरत होती है। यानी शरीर को खाना तभी लगेगा जब आप सही मात्रा में पानी पिएंगे। हम जो खाना खाते हैं वह पानी की मदद से छोटे-छोटे हिस्सों में टूटता है। और इसके बाद पानी की मदद से यह शरीर के सभी हिस्सों तक पहुंचता है।

कुछ न्यूट्रिएंट्स पानी में घुलनशील होते हैं यानी कि यदि हमारे शरीर को पानी नहीं मिलेगा तो यह शरीर से जैसे हैं वैसे ही बाहर निकल आते हैं।

गर्मियों के दिनों में तो पानी की आवश्यकता है और बढ़ जाती है। पानी हमारे शरीर को गर्म होने से बचाता है। जब हमें गर्मी लगती है तो हमारा शरीर नमक और पानी को त्वचा से बाहर निकलता है।

क्योंकि त्वचा का तापमान बढ़ा हुआ होता है। और जब त्वचा से पानी वाष्प बनकर बाहर निकलता है तो इससे हमारे शरीर की त्वचा ठंडा महसूस करती है। इसी तरह से तापमान नियंत्रण होता है।

कुल मिलाकर यदि पानी नहीं होता तो हम इंसानों का अस्तित्व ही नहीं होता। इसीलिए कहा है बिन पानी सब सून, और इतना ही नहीं बिना पानी के तो धरती पर कुछ भी नहीं होता। इसीलिए पानी हमारे लिए और हमारी पृथ्वी के लिए भी जरूरी है। जल ही जीवन है इस बात को समझना जरूरी है।

यदि पानी नहीं पिएंगे तो हमारे शरीर का वजन बढ़ेगा, मोटापा बढ़ेगा तो और बीमारियां आएगी इसीलिए हमारे शरीर को स्वस्थ रखना है तो पानी पीना पड़ेगा।

ज्यादा पानी पीने के नुकसान –

  •  ज्यादा पानी पीने से हमारे शरीर में ओवरहाइड्रेशन हो जाता है जिससे शरीर के सभी ऑर्गन पर अधिक लोड पड़ता है।
  • शरीर में सोडियम की मात्रा कम हो जाती है।
  • किडनी को अधिक वर्क करना पड़ता है।
  • मस्तिष्क कोशिकाओं में सोडियम की मात्रा कम हो जाती जिससे मस्तिष्क की कार्य क्षमता प्रभावित होती है।
  • ज्यादा पानी पीने से शरीर में ब्लड की मात्रा बढ़ जाती है जिससे हृदय को ज्यादा काम करना पड़ता है।
  • इसीलिए पानी पीना जितना जरूरी है उतना ही कितनी मात्रा में पीना चाहिए यह  बहुत जरूरी है।


जरूर पढ़ें – किराना सामान की लिस्ट


इसी के साथ ही आप सभी पाठकों का दिल से धन्यवाद आपके कोई कमेंट या सुझाव हो तो प्लीज जरूर लिखिए और हमारी इस वेबसाइट को फॉलो कीजिए इस लगातार इसी तरह की अच्छी जानकारियां अपडेट करते रहते हैं। और हां भाइयों बहनों पानी पीने का ध्यान जरूर रखिएगा। आपको यह आर्टिकल एक दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए।

Leave a Comment